गिरिडीह में राधास्वामी संगठन द्वारा सोमवार को आवास योजना के तहत दो लाभुकों—मनोज ठाकुर (महेशलुंडी) और संतरा देवी (पिंडाटांड़)—के लिए आवासों का भूमि पूजन प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा और जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा ने किया। नवंबर 2025 तक आवास पूर्ण कर चाभी सौंपी जाएगी। साथ ही संगठन द्वारा नवीनतम जिला सह प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया,

जो अब 7000 वर्गफुट में तैयार है। इस मौके पर दो जरूरतमंद बच्चियों—गंगिया देवी और सुंदरी देवी—को विवाह सामग्री प्रदान की गई। संगठन अब वार्ड स्तर पर कर्मी नियुक्त कर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। कार्यक्रम में राज्यभर के जिला प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधि और निगरानी पदाधिकारी उपस्थित रहे।












