Aba News

प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

गिरिडीह के पाण्डेडीह सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समता, सामाजिक न्याय और शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का जो सपना देखा था,

उसे साकार करने के लिए हमें जात-पात, छुआछूत और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर एक समरस और सशक्त भारत की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत का संविधान है, जो हम सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका लीलावती वर्मा, उमा भारती, मेनका महतो, बसंत आनंद, रश्मि कुमारी, लवली सिन्हा, सुरभी सिन्हा, ज्योति सिन्हा, मुस्कान गुप्ता, विनोद राय, अरुण कुमार सहित कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें