Aba News

डिजिटल युग में बच्चों की सफलता का मंत्र – दुमका में शैक्षणिक सेमिनार आयोजित

दुमका के सिद्धू कान्हू इंडोर स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। “इस डिजिटल युग में अपने बच्चों को सफल कैसे बनाएं” विषय पर आयोजित इस सेमिनार में दुमका चैंबर ऑफ कॉमर्स और रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री मनोज घोष, चेयरमैन श्री मुश्ताक अली, खेल पदाधिकारी श्री पोद्दार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अभिभावकों को बताया कि टेक्नोलॉजी किसी बाधा से ज्यादा एक वरदान है, जो बच्चों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

इस मौके पर सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा डिजिटल शिक्षा और लाइफ स्किल्स को बढ़ावा देने की पहल की गई। विद्यालय ने पहली कक्षा से ही रोबोटिक्स की पढ़ाई शुरू कर बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। खेल पदाधिकारी श्री पोद्दार ने कहा कि समय के साथ बदलाव को अपनाना ही बुद्धिमानी है, जबकि श्री मनोज घोष ने संस्कारों और टेक्नोलॉजी के संतुलित विकास पर जोर दिया। श्री आर. के. वर्मा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता सिर्फ रटने से नहीं, बल्कि समझने और सही दिशा में प्रयास करने से संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें