भा.ज.पा. नगर कमेटी की बैठक श्याम मंदिर प्रांगण में हुई, जिसमें नगर अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने की। इस रायशुमारी में तीन प्रमुख नाम सामने आए—जयशंकर सिन्हा सिंकु, विवेक गुप्ता विकी और सोनू चौरसिया। बैठक के बाद इन तीनों नामों को प्रदेश कमेटी को भेज दिया गया। इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, संदीप डांगेच, मुकेश जालान, विनय सिंह, विनीता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रायशुमारी के दौरान नगर अध्यक्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई, जिससे पार्टी के आगामी चुनावी रणनीतियों का संकेत मिला।













