गिरिडीह में शनिवार को बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के नेतृत्व में महाबोधि महाविहार को मुक्त करने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व जिला संयोजक निर्मल बौद्ध ने किया, जिसमें बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र पासवान और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने भी समर्थन किया। रैली में दर्जनों की संख्या में बौद्ध धर्मावलंबियों ने भाग लिया और अपनी आवाज़ बुलंद की।
रैली के माध्यम से बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने मांग की कि भारत के सभी बौद्ध विहारों पर जो गैर-बौद्धों का कब्जा है, उसे सरकार मुक्त करवा कर बौद्ध समुदाय को सौंपे। इस आंदोलन के जरिए बौद्ध समाज ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए एकजुट होकर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।













