Aba News

e-KYC सप्ताह: राशन कार्डधारकों के लिए जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत पीला और गुलाबी राशन कार्डधारकों के लिए 21 से 27 मार्च 2025 तक “e-KYC सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत e-KYC सुनिश्चित करना है। समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने मिलकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को e-KYC की अनिवार्यता और प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आधार सीडिंग अनिवार्य की गई है, और इसके लिए सभी प्रखंडों के PDS विक्रेताओं को राशन कार्डधारकों के घर जाकर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, e-KYC की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक लाभुक समय पर e-KYC कराकर खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें