गिरिडीह जिले के सरिया वन विभाग कार्यालय परिसर में खड़ी जब्त बोरिंग मशीन अचानक आग में जलकर राख हो गई। यह वाहन 22 जुलाई 2020 को लुतियानो जंगल में अवैध बोरिंग करते पकड़ा गया था, जिसे कानूनी प्रक्रिया के बाद वाहन मालिक विवेकानंद राय ने कोर्ट से रिलीज करवाया।
लेकिन जब वह अपना वाहन लेने पहुंचे तो देखा कि पांच साल की लंबी लड़ाई के बाद मिली गाड़ी जलकर नष्ट हो चुकी है। राय ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह दोबारा कोर्ट जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।













