गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के पावापुर गांव में चुनावी रंजिश का खौफनाक मंजर सामने आया है। टिंकू यादव और चंद्रिका यादव ने गांव के कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कुछ दबंग, पंचायत चुनाव में हार की खुन्नस में हैं और लगातार पीड़ित परिवार को निशाना बना रहे हैं।

मारपीट की घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण और पीड़ित परिवार के लोग इकट्ठा हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई, जिससे गांव में बढ़ते तनाव को रोका जा सके।












