Aba News

बगोदर में एनएच पर दो सड़क हादसे, महिला समेत दो की दर्दनाक मौत

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नेशनल हाइवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना हेसला में हुई, जहां 50 वर्षीय असगर खान को तेज़ रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना घंघरी में हुई, जहां 80 वर्षीय सुबत देवी को ट्रक ने कुचल दिया।

वह बेटी के घर जा रही थीं जब यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के पास जब्त कर लिया, हालांकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें