गिरिडीह : बिरहोर बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली को संवारने के लिए मैडेंट प्लस द्वारा उत्कर्ष छात्रावास, बोडो में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मित्र सेन राज, डॉ. आर.पी. दास सहित सादिया मुस्कान, संजय वर्मा और अभिजीत कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।

इस मौके पर मोंगिया स्टील के संचालक गुरवंत सिंह मोंगिया मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने इसे बिरहोर बच्चों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेली, रंग-गुलाल लगाकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी और समाज में उनके आत्मनिर्भर भविष्य का संदेश दिया।













