गिरीडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के खरियोडीह डैम में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों ने मछली पकड़ते समय शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी। मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पचम्बा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।



