गिरिडीह : 5 मार्च 2025: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गिरिडीह के डुमरी प्रखंड में अटकी पंचायत में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, यौन उत्पीड़न, गुड टच-बैड टच, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम ने महिलाओं को 181 हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, स्थानीय ग्रामीण और मुखिया मौजूद रहे।



