Aba News

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52वां स्थापना दिवस: भव्य समारोह में गूंजी जनकल्याण की गूंज

गिरिडीह : झंडा मैदान में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52 वा स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल झंडा मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया था। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, पार्टी के केंद्रीय सचिव विनोद पांडेय,पूर्व मंत्री बेबी देवी,पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी,केदार हाजरा,प्रणव वर्मा,जिला अध्यक्ष संजय सिंह,सचिव महालाल सोरेन समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

हेमंत सोरेन का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से संथाली नृत्य के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद मुकुट पहनाकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात कल्पना मुर्मू सोरेन के राजनीतिक सफर का एक साल पूर्ण करने की खुशी में केक काटकर खुशियां मनाया गया। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन से हमारी सरकार ने जो भी वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा। इन्होंने झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं का भी जिक्र किया। मौके पर कई कार्यकर्ता ओर जिलेभर से आए लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें