गिरिडीह : पंचायत पत्रोडीह में 4 मार्च को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिलीप रजक, शंकर दास, राजू रजक, छोटू दास, करण दास, मोo शादाम, मोo सरफुद्दीन, मोo ताज, मुकेश तुरी और सिकंदर रजवार ने भाग लिया।

बैठक में स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी ने मिलकर जिम्मेदारियां साझा कीं और उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुट गए।












