गिरिडीह : अशोका इंटरनेशनल होटल में समाज कल्याण विभाग द्वारा पोषण ट्रैकर, फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल और सपोर्टिव सुपरविजन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की मौजूदगी में सभी पर्यवेक्षिकाओं को पोषण ट्रैकर एप के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, जो आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और पोषाहार की रियल टाइम मॉनिटरिंग को आसान बनाएगा। इस एप के जरिए लाभार्थियों को समय पर लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा विकसित पोषण ट्रैकर एप सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की वास्तविक समय की निगरानी और ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गिरिडीह और डुमरी के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, यूनिसेफ के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर, चाइल्ड लाइन और डीसीपीयू के अधिकारी, सभी सुपरवाइजर, सेविका, सहायिका समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













