Aba News

शिवपुरी मोहल्ला में श्री श्री 1008 महायज्ञ का भव्य समापन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

 

गिरिडीह : शहर के शिवपुरी मोहल्ला में श्री महेश्वर नाथ मंदिर यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्री श्री 1008 महायज्ञ का भव्य समापन गुरुवार को भंडारे के साथ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत 24 फरवरी को जल यात्रा से हुई थी

 

जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए थे। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग और शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। यज्ञ समिति के विनय सिंह सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें