धनवार प्रखंड : अंतर्गत नवागढ़ चट्टी में श्री सीताराम सेवा आश्रम झलबाद द्वारा श्री श्री रुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसे लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चित्रकूट से आए महंत सीताराम शरण जी महाराज के मार्गदर्शन में सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लिया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पर जल अर्पित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महंत सीताराम शरण जी ने यज्ञ और हवन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शुद्धिकरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजकों की अहम भूमिका रही। बुधवार को श्री शिव बारात का आयोजन किया जाएगा।



