Aba News

धनवार प्रखंड के कोडाडीह स्थित एक निजी क्लीनिक में गलत ऑपरेशन से महिला की मौ:त, हंगामा

गिरिडीह : जिले के धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह में संचालित एक निजी नर्सिंग होम में फर्जी डॉक्टर के द्वारा महिला का गलत ऑपरेशन किये जाने के बाद महिला की मौ:त हो गयी है. घटना के बाद मृतक महिला के परिजन व आस – पास के लोग निजी नर्सिंग होम पहुंच कर जमकर हंगामा कर रहें हैं. बताया गया की घटना के बाद डॉक्टर क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गया है. वंही लोगों की माने तो मैट्रिक पास सलीम अंसारी ने फर्जी डॉक्टर बनकर कर महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया.

जिसके बाद महिला का ऑपरेशन अनसक्सेसफुल हो गया और महिला की मौ:त हो गयी. घटना के बाद क्लीनिक के बाहर शव रखकर परिजन विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं. वहीं फर्जी डॉक्टर सलीम अंसारी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया है.

पिछले कई वर्षों से इसी तरह सलीम अंसारी फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों काइलाज करते आ रहा है. इस दौरान कई बार मरीजों की मौत हो चुकी है. लेकिन रसूखदार और राजनीतिक पहुंच होने के कारण बार-बार बच जाते  है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें