गुड़डीटांड गांव के पास आज सुबह पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बिना नंबर की चोरी की गई मारुति डिजायर कार को बरामद किया। यह वाहन बंगाल से चोरी कर झारखंड लाया जा रहा था। गाड़ी मालिक ने तुरंत बंगाल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद GPS ट्रैकिंग के जरिए वाहन की लोकेशन ट्रेस की गई। बगोदर से सरिया रोड तक पीछा करने के दौरान चोर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बंगाल और सरिया पुलिस के संयुक्त प्रयास से वाहन बरामद कर लिया गया है, फिलहाल यह पुलिस की हिरासत में है।












