Aba News

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने हेतु कार्यशाला का किया गया सदर प्रखंड में आयोजन

गिरिडीह : प्रखण्ड सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक प्रखंड कृषि पदाधिकारी लखन पंडित समेत अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सत्येंद्र कुमार के द्वारा मईया सम्मान योजना ओर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर नीरज पंडित कविता कुमारी वर्मा सुमित्रा कुमारी सरिता मुर्मू जूही कुमारी और कई लाभार्थी मौजूद थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें