Aba News

बनवासी विकास आश्रम के तत्वाधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया आयोजन खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक के साथ लिया प्रतियोगिता में भाग

गिरिडीह : बनवासी विकास आश्रम के तत्वावधान में शनिवार को अमनारी फुटबॉल ग्राउंड में पिपराडीह और अमनारी बिरहोर टांडा के युवाओं के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया।बनवासी विकास आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम कुमार ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।वार्ड सदस्य मो युसुफ , रामा मंडल, फूलचंद मंडल, राहुल सिंह,बुधन बिरहोर ने संबोधन में कहा कि, “खेल सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है।

हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र के युवा आगे बढ़ें और जिले का नाम रोशन करें।”मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई, जहां दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में अमनारी बिरहोर टांडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला गोल किया। दूसरे हाफ में पिपरडीह की टीम ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

 

खेल के अंतिम क्षणों में अमनारी बिरहोर टांडा के खिलाड़ियों ने एक और गोल दागकर 2-1 से मुकाबला जीत लिया। टूर्नामेंट में बनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता कृष्णा हेम्ब्रम एवं रवि कुमार पासवान तथा खिलाड़ी मुकेश बिरहोर, अशोक बिरहोर, पिंटू बिरहोर, दिनेश बिरहोर, रोहित बिरहोर, सुनील बिरहोर, रंजीत बिरहोर आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें