गिरिडीह : मधुपुर से दिल्ली तक चलने वाली गोड्डा दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को न्यू गिरिडीह स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा तोड़फोड़ घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार मधुपुर से जब ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में काफी संख्या में यात्री सवार थे।

भीड़ इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के गेट पर लोग खड़े थे। इस दौरान जब यहां यात्री ट्रेन पर चढ़ने लगे तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में पत्थरबाजी कर दिया जिससे ट्रेन के गेट का शीशा टूट गया। इस दौरान लोगों में ही तू तू मैं मैं भी हो गया। बता दें की ट्रेन के एसी कोच में भी तोड़फोड़ की गई है। प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर इन दिनों लोगों का आवागमन जारी है इसको लेकर ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। अत्यधिक भीड़ के कारण इस तरह की घटना देखने को मिला है।













