गिरिडीह : झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कोच जेपी सिंह ने गिरिडीह का दौरा किया और एसोसिएशन के अधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि यह कदम गिरिडीह के उभरते बास्केटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में मदद करेगा। आगामी 20 फरवरी 2025 को बोकारो में होने वाली झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी संपर्क कर सकते हैं।












