गिरिडीह : के बरगंडा चौक स्थित श्री कृष्णा हाइट बिल्डिंग में फिटनेस फैक्ट्री जिम का शानदार उद्घाटन हुआ। इस उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने जिम के संचालकों रवि रंजन और पीयूष तिवारी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह में ऐसे आधुनिक जिम की सख्त जरूरत थी, जिससे लोग अपनी सेहत को बेहतर बना सकें। 24 घंटे खुलने वाला यह जिम उच्च तकनीक से लैस है और मोबाइल ऐप के जरिए डाइट और ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर विवा फिटनेस के ब्रांड एम्बेसडर सोनू कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













