गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के भुइयां टोली में स्व. अनवा हाड़ी के बेटे ओम कुमार का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां मीरा देवी ने बताया कि ओम कुमार रोज की तरह काम पर गया था और काम से लौटने के बाद भी वह ठीक था। कुछ देर बाद जब उन्हें बेटे का जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें बेटे का शव फांसी से लटका मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। नगर थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों को इस आत्महत्या की वजह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।













