Aba News

सड़क सुरक्षा माह में गिरिडीह जिले को मिला 4-4 पदक, राष्ट्रीय सेमिनार में हुआ सम्मान

गिरिडीह जिला ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य भर में 4 श्रेणियों में पदक हासिल किए। राज्य स्तर पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार प्रियदर्शी और जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, मोहम्मद वाजिद हसन को सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, दुर्घटनाओं की संख्या में कमी और मुआवजा प्रक्रिया में सुधार के लिए जिला को कई पुरस्कार मिले। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार 2025 में सचिव श्री कृपानंद झा ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उपायों पर चर्चा की। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरुवा सहित कई महत्वपूर्ण गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें