Aba News

इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने किया है प्रतिभाग

गिरिडीह : बस स्टैंड रोड स्थित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर बतौर अतिथि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला एवं सलूजा गोल्ड के निदेशक एवं प्रायोजक जोरावर सिंह सलूजा शामिल हुए।

इस दौरान जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि यह टूर्नामेंट 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले से लगभग 100 से अधिक प्रतिभागीयों ने विभिन्न वर्गो में हिस्सा लिए है। इन्होंने सभी प्रतिभागीयों को शुभकामनाएं दी है और साथ ही कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता जिले में आयोजित होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है।

मौके पर गिरिडीह जिला बैडमिटन संघ के उपाध्यक्ष डा० शैलेन्द्र कुमार चौधरी, सुनील मोदी सचिव मुकेश जलान, नागेन्द्र कुमार, सहसचिव इन्द्रजीत सिंह, विकाश रंजन, संजीव कुमार, विकाश गुप्ता एवं सदस्य संजय साहु, रोहित कुमार, संतोष शर्मा, अभिषेक सिन्हा एवं अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें