Aba News

खेलने के दौरान एक बच्चा पर गिरा 11 000 वोल्ट का जर्जर तार, सदर अस्पताल में इलाज के बाद धनबाद किया गया रेफर

बेंगाबाद : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगो में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आनन – फानन में परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बलगो निवासी निजाम अंसारी का 11 वर्षीय पुत्र हसनैन अंसारी स्कूल से लौट कर ईंट भट्टा के पास खेल रहा था। इसी दौरान 11 हजार हाई वोल्टेज जर्जर तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया. इस दौरान तत्काल लोगों ने उसे तार से छुड़ाया. मगर इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस चुका था. घटना से बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश है. लोगों ने विभाग से इस मामले में उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें