Aba News

अवैध बालू खनन पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

डमरगुरहा : में अवैध खनन कर उसरी का बालू बिहार भेजे जाने का विरोध बुधवार को ग्रामीणों ने किया है। कहा कि यदि इस पर रोक नहीं लगता है जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना देने तथा बार-बार मामला उजागर होने के बावजूद रोक लगने के बजाय उसरी का बालू अवैध तरीके से धड़ल्ले से उठाकर बिहार भेजना जारी है।

इसी के विरोध में डमरगुरहा के ग्रामीणों ने इस तरीके से नदी और पर्यावरण को बर्बाद किए जाने के खिलाफ नदी में उतरकर प्रदर्शन किया कर इस पर रोक लगाने की मांग की। श्री यादव ने प्रशासन से इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि, स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए उसरी का बालू सीमित दायरे में उठाव करना अलग बात है, क्योंकि इसमें सैकड़ों गरीबों का रोजगार भी जुड़ा हुआ है।

लेकिन, जिस तरह डमरगुरहा-ताराटांड़ के बीच अवैध तरीके से बालू उठाकर बिहार भेजा जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों को भी अपनी जरूरत के लिए बालू नसीब नहीं होगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भरत दास, सुनील राणा, महेंद्र राणा, गोविंद राणा, इंदर राणा, सूरज राणा, मुकेश यादव, गंदौरी राणा, रामदेव यादव, सत्येंद्र राणा, रोहित दास, सत्यनारायण राणा, देवकुमार दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें