Aba News

गिरिडीह: तीन दिन से लापता वृद्ध का शव कुएं से बरामद

गावां प्रखंड के परसौनी गांव में सिंचाई के दौरान एक कुएं से तीन दिन से लापता 73 वर्षीय भुवनेश्वर राय का शव बरामद हुआ। भुवनेश्वर राय, जो गुरुवार को नतनी का जन्मदिन मना शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले थे, अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार शाम जब सिंचाई के लिए कुएं से पानी निकाला जा रहा था, तब शव दिखाई दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव मिलने से गांव में शोक और कोहराम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें