गिरिडीह में बाल श्रम उन्मूलन के तहत मंगलवार को धावा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों जैसे होटलों, गैरेजों और ढाबों का निरीक्षण किया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और श्रम विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में मेसर्स प्रिन्स मोटर गैरेज, समीर मोटर वर्क गैरेज और अन्य स्थानों से चार बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जो ग्लास, कप और प्लेट धोने, मोटर गैरेज में काम कर रहे थे।

रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अभियान के तहत बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रयास किए जाएंगे। बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेश शक्ति ने कहा कि झारखंड को बालश्रम मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और अन्य संगठनों द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।













