Aba News

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर रेलवे फाटक की मांग उठी, दुर्घटनाओं को रोकने की अपील

गिरिडीह : के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने पुराने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास रेलवे फाटक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि फाटक की कमी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

स्टेशन के पास स्थित बस्तियों और दिनभर चलने वाली रेलगाड़ियों के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खंडेलवाल ने रेल प्रशासन से इस गंभीर समस्या का समाधान करते हुए जल्द से जल्द रेलवे फाटक निर्माण की अपील की है। मामला आसनसोल डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें