Aba News

गिरिडीह में सड़क किनारे नाले का निर्माण, मानक को दरकिनार कर हो रहा कार्य

गिरिडीह जिले के पपरवाटांड़ में समाहरणालय के पास एनएच 114A सड़क पर नाले का निर्माण हो रहा है, लेकिन निर्माण में गुणवत्ता की कमी और मानकों का पालन न होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नेता जगत पासवान ने आरोप लगाया कि नाले में टीएमटी सरिया का उपयोग किया जा रहा है और क्युरिंग पानी भी नहीं दिया जा रहा

जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल उठते हैं। यह प्रमुख सड़क होने के कारण दिन-रात वाहनों का संचालन होता है, इसलिए उन्होंने अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है। इस पर विभाग के कनीय अभियंता राज कुमार राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें