Aba News

गिरिडीह में गैस लीकेज से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान, गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड पर गैस लीकेज के कारण संजीव सिन्हा उर्फ रिंकू के घर में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें टीवी, फ्रिज और फर्नीचर शामिल हैं। इस घटना में एक महिला बाल-बाल बची।

घटना के बाद परिवार के सदस्य गैस एजेंसी पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया गया कि वासर की कमी के कारण आग लगी। हंगामे के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति शांत हुई और गैस एजेंसी के संचालक ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें