Aba News

बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न

गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह द्वारा गुरुवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, महामंत्री इंद्रजीत लाल और अन्य गणमान्य अतिथियों ने महाराजा अहिबरन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई शोभा यात्रा ने नगर को जयकारों से गुंजायमान कर दिया। चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में लखन लाल बरनवाल ने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने पर जोर दिया और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता हेतु छात्रवृत्ति और कन्या विवाह सहयोग समिति बनाने की घोषणा की। इंद्रजीत लाल ने समाज को कुरीतियों को त्यागने और अच्छी नीतियां अपनाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध कुमार बरनवाल, संजय कुमार बरनवाल और अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें