Aba News

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन संघ ने निर्धन असहाय जरूरतमंदों को किया कम्बल वितरण

गिरिडीह : बढ़ते ठंड को देखते हुए सामाजिक संगठन झारखंड  कोलियरी मजदूर यूनियन संघ के बैनर तले ने बुधवार को अपने स्तर से अंबेडकर चौक में समाज के निर्धन असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए  बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  डॉ गुलवंत सिंह मोंगिया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह मौजूद थे

मुख्य अतिथि डॉक्टर गुलवंत सिंह मोगिया और विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह ने कार्य की सराहनीय करते हुए कहा कि कंबल वितरण कर राहत महसूस होता है और हम लोगों के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाता है जिससे असहाय लोगों को कुछ राहत मिल सके मौक़े पर समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ अशोक वर्मा ने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ताकि ठंड से कोई भी जन हानि नहीं हो। ठंड के बीच कंबल पाकर लोगों के चेहरे में खुशी झलक आई। वही कंबल वितरण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गोविन्द मंडल ने कहा कि यहाँ के लोगो ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मौक़े पर केंद्रीय सचिव नन्दलाल मल्हा, गोकुल राम, रामेश्वर यादव, उमेश मंडल, संदीप मल्हा, हेमलाल मंडल समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें