नगर निगम के तमाम सफाई कर्मी द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार के कारण को लेकर मंगलवार को 1 बजे नगर निगम कार्यालय में प्रशासक के साथ वार्ता हुई। सकारात्मक वार्ता के बाद सफाई कर्मी वापस अपने कार्यों पर लौट गए। बताया गया की विभिन्न मांगों को लेकर आज ही सफाई कर्मियों ने कर बहिष्कार किया था लेकिन इसकी सूचना जैसे ही नगर निगम के प्रशासक को हुई तो फौरन उन्होंने झारखंड लोकल बॉडी एम्पलाइज फेडरेशन के पदाधिकारी को वार्ता के लिए बुलाया। सकारात्मक वार्ता के बाद मांगों पर प्रशासक ने आश्वासन दिया इसके बाद कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया। इस बाबत संगठन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहां की मजदूरों की सभी मांगे जायज है नगर निगम होने के बावजूद मात्र 17 से 18 सफाई कर्मी नियमित है। इन्होंने कहा कि मजदूरों की मृत्यु के बाद दाह संस्कार के लिए₹10000 की सहायता दी जाती थी जिसे बंद कर दिया गया है। मजदूरों को जरूरत पड़ने पर एडवांस राशि नहीं दी जाती है। यदि कोई सफाई कर्मी की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार का गुजर बसर हो सके उसके लिए 24 घंटे के अंदर काम पर रखा जाता है लेकिन यह सब बंद हो गया है जिससे मजदूर परेशान है उम्मीद करते हैं कि प्रशासक के साथ हुई सकारात्मक वार्ता कायम रहे मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चंद्रा सचिन लखन हरिजन महामंत्री अनूप लाल हरी सफाई मजदूर मौजूद थे।












