गिरिडीह : जेएमएम युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद के बड़े अब्बू डॉ खुर्शीद अहमद का देहांत बुधवार को हो गया था। जिसके बाद फरदीन के घर सांत्वना देने वालो का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम राज्य के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी फरदीन के घर पहुँचे

वहीं शनिवार सुबह नगर विकास मंत्री सुदीवय कुमार भी पहुँचे और दोनो मंत्रियो ने डॉ खुर्शीद अहमद के देहांत पर दुख जताया और कहा कि खुर्शीद अहमद एक बेहतर डॉक्टर के साथ एक बड़े समाजसेवी भी थे समाज मे इनकी अलग पहचान थी। मौके पर स्व खुर्शीद अहमद ने भाई डॉ रियाज अहमद अमीरुद्दीन अहमद स्व खुर्शीद अहमद के पुत्र शाहबाज अहमद समेत परिवार कई सदस्य मौजूद थे













