गिरिडीह : श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के दूसरे दिन श्री रामचरितमानस 24 घंटे का अखंड पाठ आयोजन की शुरुआत की गई मुख्य यजमान पवन डंडारिया मोती स्टोर थे। पाठ पांच पंडितों की देखरेख में संपन्न हुआ।

राम विवाह का संपूर्ण कार्यक्रम मंदिर के पुजारी राजू पंडित व बंटी पंडित की देखरेख में हो रहा है ।आयोजन को सफल बनाने में श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति की पूरी टीम तन मन धन से लगी हुई हैं। मुख्य रूप से रिंकू अग्रवाल संजय अग्रवाल मिट्ठू खंडेलवाल गोपाल खंडेलवाल अमित बसाईवाला मुकेश जालान लाला केडिया व विजय शर्मा का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही साथ कल तीसरे दिन 2 राम विवाह कन्यादान का आयोजन है जिसके जजमान दीपक बलासिया हैं । विशेष आकर्षण भगवान श्री राम जी की बारात भी मंदिर प्रांगण से निकाले जाएंगे












