Aba News

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा रविवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने किया। सर्व प्रथम आदिशक्ति मां गायत्री की वंदना कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात दिनांक 8 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में संपन्न होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने के हेतु विचार विमर्श किया गया l इस महायज्ञ के संदेश को पूरे गिरिडीह शहर के सभी क्षेत्रों में पहुंचाने का निर्णय लिया गया ताकि सभी लोग इस महायज्ञ में भाग ले सकें। बताया गया कि इस महायज्ञ का संचालन शांतिकुंज से आए हुए संतों के द्वारा किया जाएगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष के रूप में कामेश्वर सिंह एवं उपाध्यक्ष के रूप में बासुकी नाथ राय को मनोनीत किया गया।

अन्य सदस्यों में भागीरथ प्रसाद सिंह, दर्शन पंडित ,लव कुमार सिंहा ,शैलेंद्र कुमार बर्मा,अनिरुद्ध राम, नरेश प्रसाद यादव, तुलसी पंडित ,सहदेव प्रसाद कुशवाहा, उर्मिला बरनवाल ,वीणा देवी ,उमा गुप्ता ,यशोदा देवी ,सुमन गुप्ता ,ललिता बरनवाल ,कविता देवी, बेबी देवी को मनोनीत किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें