गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 में JMM के जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर 20 तारीख को होने वाले चुनाव में JMM प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू के पक्ष में वोट मांगा गया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा पांच सालों में किए गए विकाश कार्यों का भी जिक्र किया गया।

मौके पर अजीत कुमार पप्पू, अजय कांत झा, अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, प्रदोष कुमार, विषु यादव, शेखर यादव, सुमित कुमार, राहुल कुमार, नीलम झा, रॉकी सिंह सहित अन्य वार्ड के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।












