गिरिडीह: आज भाजपा गांडेय विधानसभा प्रधान कार्यालय में अनु. जनजाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत मरांडी ने किया । बैठक में आदिवासी समाज के सदस्यों ने वर्तमान सरकार, विशेषकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का तीव्र विरोध करते हुए कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने अपने वोट से सत्ता दिलाई, उसने उनके अधिकारों का शोषण किया है। सामाजिक कल्याण की बात करने वाली इस सरकार ने आदिवासियों के जल, जंगल, और जमीन के अधिकारों की अनदेखी की है। आदिवासी प्रत्याशी कल्पना सोरन के उपचुनाव में भागीदारी के बाद, आदिवासी समाज ने यह अनुभव किया है कि यह पार्टी केवल चुनावी लाभ के लिए उनकी भावनाओं के साथ खेलती है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा की ओर से उम्मीदवार मुनिया देवी का समर्थन किया जाएगा, जो हमारे समाज की सच्ची प्रतिनिधि हैं। इस अवसर पर कई आदिवासी और जनजाति समाज के लोगों ने भाजपा का दामन थामा और गांडेय विधानसभा से भाजपा को विजय बनाने का प्रण लिया।












