सुखदेव रजक की स्कॉर्पियो और एक्सयूवी वाहन जब्त, 60 ग्राम अफीम बरामद, आयकर विभाग की टीम ने शुरू की जाँच
कोडरमा
. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले झारखण्ड के कोडरमा जिले में कोडरमा पुलिस की और से बड़ी कार्रवाई की गयी है. कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सुचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने कोडरमा थाना क्षेत्र के वृंदा में होटल संचालक सुखदेव रजक के घर पर देर रात छापेमारी कर करीब एक करोड़ 10 हजार रूपये नगद बरामद की है. इसके अलावे पुलिस ने सुखदेव रजक के घर से 60 ग्राम अफीम भी जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सुचना मिली थी की होटल कारोबारी सुखदेव रजक अवैध धंधों में संलिप्त है और इसी अवैध धंधो के जरिये जमा किये गए रुपयों से यह चुनाव को प्रभावित करने की योजना बना रहा है. इसी सुचना के बाद एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया जिसमे एसडीपीओ व डीएसपी रैंक के अधिकारियों को शामिल किया. इसके बाद रात करीब 1.30 बजे पुलिस की टीम ने सुखदेव रजक के आवास को चारों और से घेर लिया और छापेमारी शुरू की. पुलिस ने जब छापेमारी की तो सुखदेव रजक के घर के घर से नोटों के बण्डल निकलने लगे. नोटों के बंडल को देख कर पुलिस के होश उड़ गए. इसके बाद मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी और फ़िर आयकर विभाग की टीम भी नोटों की मशीन लेकर सुखदेव रजक के घर पहुंची. फ़िलहाल पुलिस ने सुखदेव रजक के घर से एक करोड़ 7 लाख 10 हजार रुपये नगद, 60 ग्राम अफीम बरामद किया है, इसके साथ ही पुलिस ने सुखदेव रजक की स्कॉर्पियो और एक्सयूवी वाहन को भी जब्त कर लिया है. पुलिस सुखदेव रजक से पुछताछ कर रही है.












