गिरिडीह: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन, सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र की ओर से सोमवार को बनियाडीह स्थित ऑफिसर्स क्लब में मजदूरों के हितों को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।सेमिनार को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि अब तक 12वें वेज बोर्ड की अनुशंसाओं को लागू नहीं किया जाना मजदूरों के साथ अन्याय है। उन्होंने चार लेबर कोड का भी विरोध जताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकार प्रभावित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने मजदूरों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, नियमित बिजली एवं पानी की आपूर्ति, आवास, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया।सेमिनार में जोनल सचिव जय नारायण महतो, दिलीप मंडल, एरिया सचिव तेजलाल मंडल, अध्यक्ष हरगौरी साव, अर्जुन रवानी, जगत पासवान, पंचानंद, किशोरी राम सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।












