Aba News

ताराटांड़ के जंगल में साइबर ठगी की साजिश नाकाम, फर्जी APK भेजकर ठगी करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार, 10 मोबाइल, 13 सिम, लैपटॉप व चार बाइक बरामद: एसपी डॉ. बिमल कुमार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताराटांड़ थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने दी।एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटांड़ के पीछे जंगल में कुछ साइबर अपराधी सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए उनके निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे customersupport.apk एवं wiflairtel.apk नामक फर्जी APK फाइल लोगों के मोबाइल में भेजकर साइबर ठगी करते थे। इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 21/2026, दिनांक 10 जुलाई 2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल (26 वर्ष), पिता टुनटुन मंडल, ग्राम कोरबंधा; अशोक कुमार (24 वर्ष), पिता जुगल मंडल, ग्राम झीतरी; बबलू कुमार मंडल (26 वर्ष), पिता होरील मंडल, ग्राम कोरबंधा; तथा विष्णु कुमार (23 वर्ष), पिता बासुदेव मंडल, ग्राम कोरबंधा शामिल हैं। सभी आरोपी ताराटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, एक लैपटॉप तथा चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

 

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार पूर्व में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 03/2020 में साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। वहीं बबलू कुमार मंडल भी साइबर थाना कांड संख्या 10/2020 तथा ताराटांड़ थाना कांड संख्या 08/2016 में जेल जा चुका है।छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, चन्द्रनाथ उरांव, पुनीत कुमार गौतम, गुंजन कुमार, गजेन्द्र कुमार, अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार वर्मा एवं भूपाल मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें