Aba News

जनता दरबार में गूंजी आम लोगों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। उपायुक्त ने एक-एक आवेदक की शिकायत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने दोहराया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें