Aba News

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य की चांदी के साथ दो संदिग्ध तस्करों को किया गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य की चांदी के साथ दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। रविवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने लगभग 19 किलो चांदी की सिल्ली बरामद की है। साथ ही एक बलेनो कार को भी जब्त किया गया है।जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में चांदी लेकर कुछ लोग गिरिडीह पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाते हुए संदिग्ध बलेनो कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 19 किलो चांदी की सिल्ली बरामद हुई।

इसके बाद कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया।जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी चांदी की सिल्ली गिरिडीह के किसी जेवर कारोबारी को सप्लाई करने आए थे। पूछताछ में एक व्यक्ति ने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया है, जबकि दूसरा हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि दोनों ने दावा किया है कि उनके पास चांदी से संबंधित सभी वैध कागजात मौजूद हैं। इस बाबत नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी बरामद की गई है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद चांदी की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें