Aba News

गिरिडीह में चला विशेष वाहन जांच अभियान | 4 वाहन जब्त, ₹78 हजार जुर्माना वसूला गया

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पपरवाटांड़ पुराने टोल प्लाजा के समीप विशेष वाहन जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) तथा परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, हेलमेट, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के अनुपालन की सघन जांच की।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों को जब्त कर मुफस्सिल थाना में सुरक्षित रखा गया। वहीं मोटरसाइकिल और टोटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 78 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें