Aba News

बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: एचपीवी वैक्सीन अभियान से कैंसर पर वार

जिले में आयोजित एचपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ बीपी सिंह ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के माध्यम से एचपीवी वैक्सीन अभियान की जानकारी दी। बताया गया कि भारत सरकार और झारखंड सरकार की पहल पर 30 मार्च से पूरे राज्य के सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा है। बताया गया कि यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जानकारी दी गई की कई महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होने से उनकी मृत्यु हो जाती है और इलाज में लाखों रुपए का खर्च करना पड़ता है। इस दिशा में सरकार की ओर से पहल की गई है और मुफ्त में सदर अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। बताया गया कि बच्ची के परिजन की उपस्थिति में वैक्सीन लगाया जा रहा है। इसके प्रचार प्रसार को लेकर सिविल सर्जन ने बताया कि हम लोग लगातार इस बारे में जागरूकता कर रहे हैं और प्रखंड स्तर पर भी विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में बच्चियों को वैक्सीन के बारे में जानकारी दी जा रही है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी 14 से 15 वर्ष के अपने बच्चियों को वैक्सीन जरूर लगवाएं यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें