
गिरिडीह
समाहरणालय में अग्निकांड से निपटने की रिहर्सल: डीसी खुद उतरे मैदान में, मॉक ड्रिल से परखी तैयारी
गिरिडीह में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्वयं भाग लेकर पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान एक काल्पनिक अग्निकांड की स्थिति उत्पन्न कर अग्निशमन दल द्वारा त्वरित कार्रवाई, समन्वय और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों
